फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों को बाल अधिकारों की ही जानकारी

Thu, 20 Nov 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बाल विकास विभाग की ओर से केंद्रीय विद्यालय में बाल सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पॉक्सो एक्ट, चाइल्डलाइन 1098, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग व बाल अधिकारों की जानकारियां दी गईं। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने छात्रों को बाल विवाह और भारतीय समाज, गरीबी और बाल शिक्षा पर उसका प्रभाव, सोशल मीडिया की भूमिका, बाल दुर्व्यवहार और बाल अधिकार, क्या बच्चा घर और स्कूल में सुरक्षित है, के साथ ही मीडिया की भूमिका बाल अधिकारों की जागरुकता बढ़ाने में जैसे विषयों की जानकारियां दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता बिष्ट, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, अधिकार मित्र बबीता, निशा, मनोज पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें