फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ई-ऑफिस प्रशिक्षण से प्रशासनिक कार्यों में आएगी पारदर्शिता और तेजी

Fri, 10 Apr 2026 11:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रेक्षागृह में ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस के विभिन्न मॉड्यूल्स का विस्तृत प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से फाइल निर्माण, ऑनलाइन संचालन, टिप्पणियों का आदान-प्रदान तथा शीघ्र निस्तारण संभव है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्राप्त पत्रों (डाक) की ऑनलाइन डायरी/रसीद तैयार कर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक डिजिटल माध्यम से भेजा जा सकता है, जिससे कार्य में देरी की संभावना समाप्त होती है। साथ ही, ई-ऑफिस में दस्तावेजों का सुरक्षित भंडारण भी संभव है, जिससे अभिलेखों के रखरखाव में आसानी होती है।प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासक (लोकल एडमिन) की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्वान प्रभारी राजेश कोली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें