फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: झील से डंपर को निकाला बाहर, चालक-परिचालक का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। मंगलवार को चमधार के समीप अलकनंदा नदी की झील में डूबे डंपर व दो युवकों की खोजबीन तीसरे दिन भी जारी रही। झील की गहराई अधिक होने के कारण डंपर को बाहर निकालने में प्रशासन को खूब मशक्कत करनी पड़ी। बृहस्पतिवार को देर शाम पांच बजे के करीब डंपर को झील से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों लापता युवकों में से किसी का भी पता नहीं चल पाया।



सोमवार देर रात चमधार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर जल विद्युत परियोजना की झील में समा गया। मंगलवार सुबह पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर झील में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। यहां हाइड्रा से डंपर नहीं निकल पाया तो बृहस्पतिवार को क्रेन मंगवाई गई। क्रेन से डंपर निकाल लिया गया लेकिन यहां दोनों लापता युवकों में से कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि पहले आशंका थी कि चालक व परिचालक डंपर के अंदर हो सकते हैं, लेकिन डंपर के बाहर निकलने पर कुछ नहीं मिला। कहा कि शुक्रवार से गोताखोरों व एसडीआरएफ के साथ झील में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें