फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट के बारह गांवों की बत्ती अब भी गुल

Sun, 03 May 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
30 अप्रैल की रात को आंधी आने से ऊर्जा निगम की लाइनों और खंभों को भारी नुकसान हुआ। आंधी के बाद से रिखणीखाल जयहरीखाल, दुगड्डा, नैनीडांडा विकासखंड के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई थी।

  शनिवार शाम तक ऊर्जा निगम कोटद्वार भाबर में बिजली बहाल करने में सफल रहा। जबकि रविवार को रिखणीखाल में भी लगभग सभी गांवों में बिजली को बहाल कर दिया गया। धुमाकोट में में ज्यादा नुकसान होने कारण रविवार तक भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


 दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण लाइनों को ठीक करने में समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कहीं पेड़ गिरे हैं तो कहीं पर खंभे ही उखड़ गए हैं। बीहड़ रास्तों से होकर कर्मचारियों को वहां पहुंचने में समय लग रहा है। सबसे अधिक समस्या बिजली के खंभों को ले जाने की हो रही है।
विज्ञापन


पैदल रास्तों से गांवों और जंगलों में खंभे पहुंचाने में निगम को पसीने छूट रहे हैं। रविवार को जड़ाऊखांद के कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई थी। लेकिन गुजडू फीडर से जुड़े गांवों जमणधार, धौलियाना, किनाथ, बराख, सिरखेत, बिरखेत, सैंडुली, मजेड़ा, परसूली, ज्यूंडाल्यूं, बगड़खेत, जगदेई आदि गांव हैं और शंकरपुर फीडर से भी कुछ गांव में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें