फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में दुगड्डा व बालिका वर्ग में खिर्सू रहा अव्वल

विज्ञापन
पौड़ी में आयोजित योग ओलंपियाड में योगाभ्यास करती छात्राएं। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सम्रग शिक्षा अभियान के तहत जूनियर वर्ग के जनपदीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, सर्वांगसन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ सहित अनेक योगाभ्यास किए गए। प्रतियोगिता में 12 विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों से 105 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जबकि तीन ब्लाक की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएवी इंटर कालेज पौड़ी में आयोजित प्राथमिक वर्ग की जनपदीय योग ओलंपियाड का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मोहन लाल ने किया। उन्होंने कहा कि योग साधना हमें तन व मन स्वस्थ बनाती है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकानाएं दी। प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में दुगड्डा व बालिका वर्ग में खिर्सू ने ब्लॉक ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में दुगड्डा ब्लाक के वंश प्रजापति व तनिष रावत और बालिका वर्ग में दुगड्डा की सृष्टि व संतोषी, खिर्सू की रजनी, दिव्या का चयन राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ। प्रतियोगिता में मनिंदर सिंह, विनीत पोस्ती व गरिमा जयसवाल निर्णायक रहे। संयोजन संतोष रावत, भारतभूषण परमार व संचालन मनमोहन चौहान ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमंत सिंह नेगी, नवीन भट्ट, कमल उप्रेती, प्रदीप रावत, ललित बिष्ट, बबीता रावत, सुशील नौटियाल, वर्षा कंडारी आदि मौजूद थे। उधर, जिला परियोजना कार्यालय सम्रग शिक्षा(प्राशि) के तत्वावधान में डीएवी इंटर कालेज में जिलास्तरीय योग ओलंपियाड के तहत शनिवार को जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाकों से पहुंचे बच्चों ने योग की क्रियाए दिखाई। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें