फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंधी और बारिश से कई जगह 14 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। बुधवार देर शाम आंधी और मूसलाधार बारिश से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण बिजली गुल होने से देवप्रयाग रात भर अंधेरे में रहा। नगर सहित कुछ बाजारों और गांवों में 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गजा-चाका मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


दयूका बागी इलाके में आंधी से बिजली के तार आपस में उलझ गए। जिससे ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल और आसपास के गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। शांता नदी के पास बने एसटीपी का पावर कंट्रोलर गिरने से बस अड्डा, थाना शांति बाजार और आसपास के इलाकों में बिजली बंद करनी पड़ी। वहीं, डिग्री कॉलेज के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से मेन मार्केट और बाह बाजार में भी अंधेरा छाया रहा। गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक बहाल हो पाई। वहीं, चाका मार्ग व करणादेवी कांडाधार मार्ग पर वन विभाग की टीम द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के बाद यातायात बहाल हुआ। आंधी से गोर्थी कांडा निवासी जगत सिंह के घर की टिन की छत भी उड़ गई। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें