सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी मुख्तार मोहसिन के नेतृत्व में पुलिस ने बस अड्डे में नेत्र शिविर लगाया। इस दौरान वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। एसएसपी ने कहा कि जो भी वाहन चालक नेत्र परीक्षण में अनफिट पाया जाएगा, उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसुंडाखाल के नेत्र चिकित्सक डा. अमित और डा. निखिलेश ने 60 से अधिक लोगों के आंखों और बीपी की जांच की। एसएसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लग सके। वहीं, शुक्रवार को देर सायं एजेंसी चौक पर पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में सड़क नियमों की जानकारी दी।
इस दौरान सीओ धन सिंह तोमर, कोतवाल कैलाश भट्ट समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इधर, संभागीय परिवहन विभाग की ओर से भी सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बस अड्डे में शिविर लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान नरेंद्र सिंह भंडारी, चंद्रकांत भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, अमित लिंगवाल, राजपाल, भूपेंद्र व कुंवर किशोर मौजूद थे।