फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दिगोली में चार दिन बाद शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के दिगोली सहित आसपास की बस्तियों में चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने जल संस्थान पौड़ी से शीघ्र समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। जन चेतना समिति नकोटगूूंठ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि दिगोली सहित आसपास की बस्तियों में करीब चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप थी। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों और प्राकृतिक जलस्रोतों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। बताया कि क्षेत्र की यह समस्या काेई नई बात नहीं है। बल्कि आए दिन लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है। बताया कि गर्मियों में जब योजना के स्रोत पर पानी कम होता है तो क्षेेत्र के लोगों को पीने का पानी जुटाना भी मुश्किल हो जाता है। कहा कि पेयजल समस्या का मुख्य कारण गांव में वितरण व्यवस्था का ठीक न होना है। गांव के लिए बने पानी के टैंक से दो पाइप लाइनाें से सप्लाई होती है। एक पाइप लाइन गांव के मध्य से होकर गुजरती है, जबकि दूसरी पाइप लाइन गांव के ऊपरी भाग से गुजरने के कारण कई घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। नेगी ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए दो पाइप लाइनों के बजाय एक ही पाइप लाइन से आपूर्ति किए जाने का सुझाव दिया है। बताया कि गर्मियों में लोगों को और अधिक समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर जल संस्थान के सहायक अभियंता पौड़ी, सोहन सिंह जेठूड़ी ने बताया कि स्थानीय लोगों से संपर्क कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें