कीर्तिनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मालगढ़ी में करीब 15 दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई है। पाइपलाइन में कूड़ा फंसने के कारण गांव में आंशिक जलापूर्ति हो रही थी जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। जल संस्थान की ओर से पाइपलाइन की सफाई और अब गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान बलवीर सिंह मेवाड़ ने बताया कि जल संस्थान के कर्मचारियों ने पाइप खोलकर उसमें फंसा कूड़ा निकाला और पाइपलाइन को साफ किया। इसके बाद अब पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है। उन्होंने जल संस्थान से पाइपलाइन की नियमित निगरानी और समय-समय पर सफाई कराने की मांग की। संवाद