फोटो
श्रीनगर। गोला बाजार स्थित श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर पांच जुलाई को अपना 64वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाएगी। स्थापना दिवस पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक, विशेष पूजन, भागवत कथा, रामायण पाठ समेत कई कार्यक्रम होंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस पर सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान होंगे। इसके बाद संतों का सम्मान और भंडारा होगा। संवाद