ग्राम पंचायत वजली के लिए करीब 1 करोड़ 70 लाख की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने यह जानकारी दी। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल लाइन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। डीएम ने वजली गांव में ग्रामीणों को पेयजल शुद्धता की जांच करने के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया। जल संस्थान विभाग के कार्मिकों ने ग्रामीणों को पेयजल की शुद्धता जांचने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ एमएम खान, बीडीओ पौड़ी प्रवीण भट्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिव कुमार राय, एई संजय कुमार, ग्राम प्रधान सीमा रावत आदि मौजूद थे।