फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बजीरों का बाग में सूखा शीशम बना खतरा

Mon, 31 Aug 2026 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोगों ने पेड़ हटाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। बजीरों का बाग मार्ग पर लंबे समय से खड़ा सूखा शीशम का पेड़ राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ की सूखी शाखाएं बिजली की तारों से सटी हैं जबकि कई अन्य शाखाएं जीएमओयू पेट्रोल पंप परिसर की ओर झुकी हुई हैं। पेड़ के नीचे रोजाना तीन से चार दुकानें भी लगती हैं। मगर तेज हवा या मूसलाधार बारिश के कारण यह पेड़ गिरने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

स्थानीय दीपक डंगवाल, तरुण और मनीष ने बताया कि पेड़ सूख चुका है। इसके नीचे सब्जी आदि बेचकर दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। उन्होंने खतरे को देखते हुए पेड़ को समय रहते हटाने की मांग की। वहीं जीएमओयू पेट्रोल पंप प्रभारी राजेंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि पेड़ की बड़ी शाखाएं पेट्रोल पंप परिसर की ओर तक आ गई हैं। इस संबंध में पार्षद और ऊर्जा निगम को भी अवगत कराया जा चुका है। पार्षद अंजना रावत ने बताया कि इस संबंध में मेयर आरती भंडारी को पत्र दिया जा चुका है। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने कहा कि मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया था। जल्द टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें