फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नाली निकासी की समस्या बनीं दो मकानों के लिए आफत

Fri, 17 Jul 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका के वार्ड-4 स्थित डोभाल मार्ग मोहल्ले में लंबे समय से जल निकासी की समस्या से लोग परेशान हैं। पूरे मोहल्ले से निकलने वाला दूषित और बरसाती पानी दो मकानों के आस पास जमा होकर रिस रहा है जिससे दोनों घरों के पुश्ते कमजोर पड़ने लगे हैं। रिसाव के चलते घरों में सीलन बढ़ गई है। मकान स्वामियों को अब अपने आशियाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पौड़ी पालिका क्षेत्र के वार्ड -4 में ये घर सबसे नीचे हैं, ऐसे में पूरे मोहल्ले का दूषित पानी नालियों से होते हुए इसी हिस्से में जमा हो रहा है। आस पास दूषित पानी से गंदगी बढ़ रही है। जबकि बरसात होने पर पूरे मोहल्ले का पानी इसी जगह पर जमा हो जाता है। ऐसे में मकानों के पुश्ते ढह जाने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि समस्या को कई बार सभासद को बताया गया लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते प्रभावित परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

क्या कहते हैं प्रभावित लोग
- नगर पालिका प्रशासन को मामले का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर उचित जल निकासी व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और उनके मकानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। - राकेश गौरशाली, सामाजिक कार्यकर्ता।
विज्ञापन


- दूषित पानी लगातार मकान की बुनियाद और पुश्ते में रिस रहा है। लंबे समय से यह समस्या बनीं हुई है। कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा। - मदन लाल, निवासी वार्ड चार।

क्या कहते हैं अधिकारी
- नाली निकासी नहीं होने परेशानी स्वाभाविक है। इस मामले को जल्द दिखवा लिया जाएगा। निरीक्षण के बाद जो भी समाधान होगा, समय रहते उसे निस्तारित किया जाएगा। - संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें