फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनएच पर नाली निर्माण शुरू, जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-119 के नगर क्षेत्र में अब नाली निर्माण और सफाई का काम शुरू हो गया है। सड़क किनारे पक्की नालियां नहीं होने और कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से बरसात के दौरान स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर ईटीसी के सामने सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 10 किलोमीटर हिस्सा आता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से नालियों की बदहाली, टूटी सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी। सभासदों की ओर से लगातार संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। कुछ दिन पहले सभासदों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी काम शुरू नहीं होने पर सभासद गौरव सागर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को लगातार समस्या से अवगत कराया। अब कच्ची नालियों और स्कवर की सफाई के साथ जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। सभासद गौरव सागर ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या झेल रही है। उन्होंने कहा कि कार्य में अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि काम में फिर लापरवाही बरती गई तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ जिलाधिकारी से दोबारा मुलाकात कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें