श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल के रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. विक्की बख्शी ने अस्पताल प्रशासन को इस्तीफा सौंप दिया है। डॉ. बख्शी बेस अस्पताल में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे और मरीजों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी।
बताया जा रहा है कि शासन स्तर से चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी क्रम में डॉ. बख्शी की भी यात्रा मार्ग पर तैनाती की गई थी लेकिन ड्यूटी पर जाने से पहले ही उन्होंने सेवा देने के बजाय त्यागपत्र दे दिया। वहीं इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉ. विक्की बख्शी ने दो सप्ताह पहले इस्तीफा दे दिया था। शीघ्र इस पद के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इधर डॉ. बख्शी ने बताया कि उन्होंने विशेष ट्रेनिंग लेने की वजह से त्यागपत्र दिया है। यात्रा ड्यूटी से इसका कोई संबंध नहीं है। संवाद