एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय ने संबद्ध शिक्षण संस्थानों से आंतरिक परीक्षाओं के अंक विवि को भेजने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने बताया कि कतिपय परिसरों/महाविद्यालयों/शिक्षण संस्थानों ने अभी तक सत्र 2020-21 के तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम सेमेस्टर के आंतरिक परीक्षा के अंक विवि को नहीं भेजे हैं। उन्होंने संबंधित संस्थानों को पत्र भेजते हुए अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि करने के साथ ही हार्डकॉपी विवि को भेजने के लिए कहा है। ताकि समय पर परीक्षाफल घोषित किया जा सके। उन्होंने परीक्षा के संबंध में 16 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन का अनुपालन करने की अपील की है।