पौड़ी। मुख्यालय के सर्किट हाउस के पास मंगलवार को डाॅक्टर दंपती वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है वे अपने परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में सभी की जान बच गई। हालांकि उनकी पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों को विधायक राजकुमार पोरी ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
पौड़ी-देवप्रयाग राज्य मार्ग पर द्वारीधार के समीप डॉक्टर दंपती की कार अनियंत्रित होकर 20 से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार सवार डाॅक्टर दंपती व उनका बालक घायल हो गया। एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया। बताया कि विधायक राजकुमार पोरी किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के पीएमएस/एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि डाॅ. गौरव पांडे बाल रोग विशेषज्ञ, जबकि पत्नी डाॅ. पूर्णिमा जोशी ईएनटी सर्जन हैं। डॉ. पूर्णिमा का उपचार किया जा रहा है। जबकि पति व बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।