फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उप जिला चिकित्सालय (संयुक्त चिकित्सालय) श्रीनगर में आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण को नहीं आने का मामला सामने आया है। तीमारदार ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी से की है। सीएमओ ने मामले की जांच उप जिला अस्पताल श्रीनगर के सीएमएस को जांच कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर निवासी व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपा। भंडारी ने बताया कि बीते 26 जुलाई को मेरे पिता का स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ। परिजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ले गए लेकिन अस्पताल में आकस्मिक सेवा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पिता का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आने से इंकार कर दिया। बिना प्राथमिक उपचार के ही पिता को बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान 28 जुलाई को उनका निधन हो गया था। भंडारी ने आकस्मिक सेवा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच उप जिला अस्पताल श्रीनगर के सीएमएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें