फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों को बंजर न छोड़े, खेतीबाड़ कर आजीविका सुदृढ़ करें: सुशील कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। निदेशक अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार ने विकासखंड पाबौ की ग्राम पंचायत छानी, कोटली व भटिगांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने और ग्राम कोटली के बीआरसी मीटिंग हाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निदेशक ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे पलायन को रोकने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभागों की योजनाओं को अपनाते हुए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने खेतों को बंजर न छोड़ें और विभागीय सहयोग से खेतीबाड़ी व उद्यान कार्यों को अपनाकर आजीविका सुदृढ़ करें। निदेशक अर्थ एवं संख्या ने निरीक्षण के दौरान ग्राम छानी में विधायक निधि एवं मनरेगा से हो रहे रास्ता निर्माण, पेयजल स्रोत निर्माण व प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या टीएस अन्ना, संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या गढ़वाल मंडल चित्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अपर सांख्यिकीय अधिकारी रणजीत रावत, अरविंद मिश्रा और अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें