फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। टीम को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 16-30 सितंबर तक मनाए जा रहे उत्तराखंड पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 27 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर किनाश पर्वत पर ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यटन विकास कार्यालय के कर्मचारियों व उपस्थित लोगों ने लगभग 50 किलो कूड़ा एकत्रित कर नगर पालिका पौड़ी को सौंपा। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, अध्यक्ष व्यापार सभा हेमेंद्र नेगी, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन विभाग से नीलम रावत, रितेश नेगी, अनीता रावत, कांता सुंदरियाल, कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें