मुख्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को जलागम व आईएलएसपी की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने डीएम को बुकें (गुलदस्ता) भेंट किया जो प्लास्टिक से सजा था यह देख डीएम बिफर गए। इस पर उन्होंने सीडीओ हिमांशु खुराना को नगर पालिका पौड़ी के ईओ का तत्काल चालान करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्लास्टिक पर रोक के लिए अभियान चल रहा है और यहां बढ़ावा दिया जा रहा है।
बैठक में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जलागम को जिले की ग्राम पंचायतों में लिलियम की पैदावार बढ़ाने, कीवी की पैदावार बढ़ाने और जल संवर्द्धन के निर्देश दिए। इस मौके पर जलागम परियोजना अधिकारी डा. डीएस रावत, आईएलएसपी के उप परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार चतुर्वेदी ने भी विचार रखे। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु खुराना, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएओ देवेंद्र सिंह राणा, रविकांत मिश्रा, ईई राजीव रंजन, कुलदीप रावत, गिरीश चंद्र शैली, तेजपाल पंवार, पदमेंद्र सिंह, सुशील कुमार, नाबार्ड के भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।