फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने 13 से 15 साल पुराने वाहनों की रिपोर्ट तलब की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। बीते रविवार को पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे के बाद जिला प्रशासन वाहनों की फिटनेस को लेकर सतर्क हो गया है। डीएम ने जनपद में 13 व 15 वर्ष की अवधि पूरी करने वाले चारपहिया वाहनों की सूची उपलब्घ कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य राजमार्गों, सवेंदनशील, अतिसंवेदनशील जगहों को चिह्नित कर क्रश बैरियर लगाने को कहा।पौड़ी बस हादसे के बाद अमर उजाला ने 16 जनवरी के अंक में पौड़ी आरटीओ में 36 बसें 8 से 15 साल पुरानी, फिटनेस दुरुस्त शीर्षक से खबर से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए लोनिवि, परिवहन व पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग को सभी मोटर मार्गों का सर्वे करवाकर क्रश बैरियर व संवेदनशील स्थलों को फिर से चिह्नित करने को कहा। साथ ही 13 से 15 साल पुराने वाहनों की रिपोर्ट की तलब करने को कहा। डीएम ने ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि शादी समारोह में शामिल होने वाली बसें अनिवार्य रूप से सेफ सफर एप में पंजीकरण हों। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, आरटीओ द्वारिका प्रसाद, एसीएमओ डॉ. पारूल गोयल, सीओ सदर अनुज कुमार, ईई लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, ईई निर्माण खंड रीना बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




2024 में 44 हादसों में 46 ने गंवाई जान, 101 घायल



जिला प्रशासन के मुताबिक 2024 में 44 सड़क हादसे हुए। जिसमें 46 की मौत व 101 घायल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक सात सड़क हादसे जून में हुए। जिसमें 10 की मौत व 17 घायल हुए। जबकि अक्टूबर के छह हादसों में 11 मौत, 16 घायल व जनवरी के छह हादसों में छह मौत व 33 घायल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें