फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में गंदगी पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने विकास भवन व निर्माणाधीन जिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विकास भवन में साफ-सफाई रखे जाने के साथ ही वॉल पेंटिंग के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माणाधीन भवन में आवश्यक कार्यालयों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने विकास भवन स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास भवन के समीप निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए भवन की डीपीआर, निर्माण कार्यदायी संस्था का नाम, संबंधित ठेकेदार को भुगतान की गई धनराशि, निर्माण कार्य में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीओ वेद प्रकाश, निखिल कठैत, मनोज रावत, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें