फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग कलाकार की अलबम जन्मभूमि का विमोचन

विज्ञापन
देवप्रयाग में एलबम के विमोचन कार्यक्रम के मौके पर भाग लेते पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नै? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जन्म से दृष्टिहीन व मधुर आवाज के धनी दिव्यांग लोक कलाकार की अलबम का विमोचन करते हुए पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने उन्हें आजीवन पांच हजार रुपये प्रतिमाह देेने की घोषणा है। विकास खंड देवप्रयाग के रिख्वानी गांव निवासी रोशन लाल अब तक कई मंचों पर अपने स्वरचित गीतों की शानदार प्रस्तुति दे चुके हैं। शनिवार को पूर्व मंत्री व ब्लाक प्रमुख सूरज पाठक ने डीआर सरगम द्वारा निर्मित जन्मभूमि अलबम यू ट्यूब पर अपलोड की। रोशन लाल ने बताया कि 10 वर्ष की आयु में उनकी माता का निधन हो गया था। जब उनकी मां बीमार थी तो वह ढोल बजाकर मां की दवा के लिए पैसा एकत्र करते थे। उन्होंने ऋषिकेश में भीख मांगकर जीवन यापन किया। उनकी पत्नी हृदय रोग से पीड़ित है। इस मौके पर साथी कलाकार हीरालाल पटवाल, सुनील कुमार, देवी प्रसाद रतूड़ी ने भी समां बांधा जबकि कार्यक्रम का संचालन मंगत मठियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें