फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला पंचायत सदस्यों ने स्थगित किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी प्रशासन के खिलाफ छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित जिला पंचायत सदस्यों ने आठवें दिन आंदोलन स्थगित कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के त्रैमासिक बैठक रोस्टर जारी किए जाने व तदर्थ जेई के निलंबन पर आंदोलित जिपं सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। आंदोलित जिपं सदस्य गौरव रावत ने बताया कि जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक का रोस्टर जारी हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है। लेकिन बैठक में समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आने पर आमरण अनशन शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी आंदोलित जिला पंचायत सदस्यों के धरना स्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि छह सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर जिपं के कुछ सदस्य आंदोलित हैं। उनमें त्रैमासिक बैठक की मांग के अनुरूप जिला पंचायत पौड़ी प्रशासन ने 12 नवंबर को त्रैमासिक बैठक का रोस्टर जारी कर दिया है। शेष मांगें शासन स्तर की हैं, उनमें कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने समस्त आंदोलित सदस्यों से आंदोलन स्थगित किए जाने की अपील की। आंदोलित जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत ने बताया कि जिला पंचायत पौड़ी में बीते दो वर्षों से त्रैमासिक बैठकें नहीं हो रही थीं। जिससे सरकार द्वारा आवंटित बजट में अनियमितताएं की जा रही थीं। बताया कि जिपं में सेवारत तदर्थ कनिष्ठ अभियंता व निर्माण पटल कर्मचारी अनियमितताएं कर रहे थे।
ऐसे भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई। कहा वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक केंद्र व राज्य सरकार के आवंटित बजट के शासनादेश व आवंटन की जानकारी प्रदान किए जाने, त्रैमासिक बैठक के आयोजन सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 16 अक्तूबर को कार्यालय परिसर के बाहर धरना शुरु किया था।
विज्ञापन

बताया कि त्रैमासिक बैठक का रोस्टर जारी होने, तदर्थ जेई के निलंबन, शासन स्तर पर सचिव व निदेशक से वार्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना स्थगित कर लिया गया है। गौरतलब है कि जिपं पौड़ी में विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ जिपं सदस्य गौरव रावत व अमन बिष्ट ने मई 2023 में पांच दिन आंदोलन किया था। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिपं पौड़ी डा. सुनील कुमार, आंदोलित जिपं सदस्य कुलदीप रावत, वीरेंद्र रावत, कुलभूषण, अजीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।



गर्ग को सौंपा अभियंता का अतिरिक्त प्रभार

जिपं पौड़ी में सेवारत तदर्थ जेई सुदर्शन रावत के पास अभियंता का प्रभार था। विकास कार्यों में अनियमितता सहित अन्य आरोपों के चलते बीते सितंबर माह में उनसे अभियंता का प्रभार छीन लिया गया। साथ ही 21 अक्तूबर को निलंबित भी कर दिया था। अब सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने आदेश जारी कर जिपं पौड़ी में अभियंता के रिक्त पद पर ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गर्ग को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गर्ग ने पदभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें