फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: किरायेदार की बेदखली का आदेश जिला जज ने किया निरस्त, दुकान खाली करने का बना रहे थे दबाव

Thu, 27 Jun 2024 02:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

दुकान खाली नहीं करने पर त्रिलोक सहित चारों भाइयों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर की अदालत में वाद दाखिल किया था। श्रीनगर की अदालत ने 31 अगस्त 2019 को किरायेदार की बेदखली का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर की अदालत की ओर से दिए गए किरायेदार के बेदखली के आदेश को जिला जज पौड़ी की अदालत ने निरस्त कर दिया है। श्रीनगर के काला रोड स्थित ग्राम कोठड़ निवासी गोविंद सिंह धनाई का एक भवन था। उन्होंने भवन में बनी एक दुकान को वर्ष 1964 में किराये पर गोविंद स्वरूप भटनागर को दी थी।

विज्ञापन


गोविंद स्वरूप की मौत के बाद वर्ष 2017 में उनकी पत्नी प्रेमा भटनागर का भी निधन हो गया। इसके बाद बेटा अश्वनी भटनागर दुकान चलाता रहा। कुछ समय बाद गोविंद सिंह धनाई के बेटे त्रिलोक सिंह सहित चार भाईयों ने चार माह तक किराया नहीं दिए जाने व परिवार की आवश्यकता के कारण दुकान खाली करने की अपील की।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand By-Election:  उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी शैलजा के पास वक्त नहीं, वर्चुअल बन रही चुनावी रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान खाली नहीं करने पर त्रिलोक सहित चारों भाइयों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर की अदालत में वाद दाखिल किया था। श्रीनगर की अदालत ने 31 अगस्त 2019 को किरायेदार की बेदखली का आदेश जारी किया था। इसके बाद अश्वनी ने जिला जज पौड़ी की अदालत में चुनौती दी थी। जिला जज अजय चौधरी की अदालत ने सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर की अदालत के किरायेदार की बेदखली के फैसले को निरस्त कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें