श्रीनगर। कीर्तिनगर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मंगतराम मठियाल ने नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत कीर्तननगर में सभासद एवं अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों से चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने जा रही है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव आशुतोष रावत, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल, जिला महासचिव भीम सिंह नेगी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, नगर अध्यक्ष महिला अंजना, ब्लॉक अध्यक्ष महिला मीनाक्षी पोखरियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र राणा, दिनेश भट्ट, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।