फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: युवाओं से कॅरिअर, अवसाद, शैक्षिक उपलब्धि और लक्ष्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ परिवार चिकित्सक एवं वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार यहां गढ़वाल विवि के छात्रावास में छात्रों से युवाओं के कॅरिअर, अवसाद, शैक्षिक उपलब्धि, लक्ष्य और व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, आज के युवाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें कॅरिअर की अनिश्चितता, शैक्षिक दबाव और व्यक्तिगत समस्याएं प्रमुख हैं। इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हमें युवाओं को सही दिशा दिखाने और उनका समर्थन करने की आवश्यकता है। डाॅ. संतोष ने युवाओं को प्रश्न पूछने की क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कहा, जितना प्रश्न पूछेंगे दिमाग की सोचने की क्षमता उतनी तीव्र होगी। उन्होंने अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी चर्चा की और युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और आवश्यकता पड़ने पर मदद लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें