फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लाइटों से जगमगाया धारी देवी मंदिर परिसर

Thu, 12 Mar 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा से पूर्व धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है। आधुनिक तकनीक से स्थापित की गई रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर रात के समय अत्यंत भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में जगमगाती रोशनी का दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं तथा यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धारी देवी मंदिर परिसर में आधुनिक एवं प्रोग्रामिंग आधारित लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्रोग्रामिंग आधारित लाइटिंग सिस्टम है। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इस आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ एक सुंदर और आकर्षक अनुभव भी प्राप्त होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें