फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के धनेश अध्यक्ष व प्रकाश बने सचिव

Tue, 30 Jun 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में धनेश उनियाल को क्लब का अध्यक्ष, अजय प्रकाश जोशी को सचिव तथा डॉ. प्रशांत पवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त मनोज कंडवाल को क्लब वाइस प्रेसिडेंट, अर्जुन गोसांई को क्लब फाउंडेशन चेयर, डॉ. वरुण बर्त्वाल को क्लब मेंबरशिप चेयर, सीए वेदव्रत शर्मा को क्लब पब्लिक इमेज चेयर तथा डॉ. राहुल बहुगुणा को क्लब एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर कॉलर-चेंज (पदभार हस्तांतरण) की औपचारिक प्रक्रिया भी की गई। पूर्व अध्यक्ष सुनील बिजल्वाण ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश उनियाल को अध्यक्ष पद का कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। वहीं पूर्व सचिव नवल किशोर जोशी ने नवनिर्वाचित सचिव अजय प्रकाश जोशी को सचिव पद का कॉलर पहनाया। बैठक में पूनम जोशी, बलदेव बिष्ट, सुनील बारगी, हितेन्द्र जोशी, प्रेमवल्लभ नैथानी, महताब पंवार, कृपाल सिंह पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटरी क्लब अलकनंदा वैली श्रीनगर को मिले कई सम्मान
श्रीनगर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से रुड़की में आयोजित सत्र 2025-26 के जिला सम्मान समारोह में रोटरी क्लब अलकनंदा वैली श्रीनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कई सम्मान प्राप्त किए। क्लब अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बिजलवाण को उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण एवं क्लब के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्टार प्रेसिडेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब सचिव रोटेरियन नवल किशोर जोशी को सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए बेस्ट सेक्रेटरी ऑफ द जोन (क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ सचिव) सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं रोटरी फाउंडेशन क्षेत्रीय समन्वयक एसपी काला को आउटस्टैंडिंग रोटेरियन अवाॅर्ड मिला। स्व. विमला जुगरान स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता एवं स्व. नंददीप मल फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित रायला गतिविधियों को भी जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों में शामिल किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें