फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग : जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

Wed, 08 Jul 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करना है। ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय हासिल की जा सके।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में टंकी सिंह नेगी, मोहन सिंह रमोला, रमेश जोशी, केशवानंद तिवारी, सत्यनारायण भट्ट, पुरुषोत्तम उनियाल, दयाल सिंह रावत, कमल सिंह भंडारी, दीपचंद टम्टा, गणेश झिल्डियाल और मतवार सिंह पवार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं राजवीर भंडारी, मानवेंद्र सिंह रांगड़, पूरन पुंडीर, विनोद टोडरिया, बलदेव भंडारी, राकेश गुसाईं, रघुवीर सिंह भंडारी, सुनील कुमार, सूरज डोभाल आदि को जिला महासचिव की कमान सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त जिला सचिव के पद पर केशवानंद डंगवाल, महिपाल सिंह पवार, मुकेश प्रयागवाल, नीतीश कंडारी आदि को नियुक्त किया गया है। बलवंत चौहान को प्रेस मीडिया इंचार्ज, महावीर सिंह बिष्ट एवं मनोज चमोली को प्रवक्ता, भीम सिंह नेगी को कार्यालय सचिव तथा अर्जुन गोदियाल को सोशल मीडिया इंचार्ज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें