फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अष्टमी-नवमी पर श्रीनगर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 26 Mar 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टमी-नवमी पर श्रीनगर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

श्रीनगर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रीनगर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ने के कारण मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में पहुंचने लगे और अष्टमी का पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे नवमी लगने पर लोगों ने फिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं लोगो ने अपने घरों में भी कन्याओं का पूजन किया। कलियासौड़ स्थित धारी देवी मंदिर में भी सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जौ (हरियाली) को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया और मां से सुख-समृद्धि की कामना की। कमलेश्वर महादेव मंदिर में मां अन्नपूर्णा के दरबार में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां हरियाली (जौ) को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। साथ ही कन्या पूजन कर उनके चरण धोकर तिलक लगाया गया और आशीर्वाद लिया गया। कंसमर्दिनी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां को हरियाली अर्पित कर पूजा-अर्चना की और कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नंदा देवी मंदिर में भी हरियाली का प्रसाद वितरित किया गया और श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली के लिए मां से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें