फोटो
श्रीनगर। श्याम मित्र मंडली की ओर से श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक आदिति स्मृति न्यास सभागार में चले महोत्सव के दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों पर जमकर झूमे। महोत्सव में सहारनपुर से पहुंचे मयूर गुप्ता एवं शिवम मित्तल ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्याम बाबा के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कार्यक्रम में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्याम मित्र मंडली श्रीनगर के दीपचंद अग्रवाल, रामलाल बंसल, मोहित अग्रवाल, पवन बंसल, साहिल भट्ट, सुजीत अग्रवाल, अनुज रावत, पीयूष रावत, डॉ. अखिल गुप्ता और डीपी सिंह आदि ने विशेष सहयोग दिया। संवाद