फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 18 को श्रीनगर में होगी गुरिल्लाओं की बैठक

Fri, 15 Mar 2024 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की काली कमली धर्मशाला में बैठक 18 मार्च को होगी। गुरिल्ला संगठन के कीर्तिनगर क्षेत्र प्रभारी अनिल भट्ट, हिंडोलाखाल प्रभारी जवाहर सिंह व खिर्सू मंडल प्रभारी खुशाल सिंह पंवार ने बताया कि 18 मार्च को होने वाली बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गुरिल्लाओं के संबंध में की जा रही कार्रवाई का ब्योरा देंगे। साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव में गुरिल्ला संगठन किस तरह विभिन्न राजनैतिक दलों को प्रभावित कर सकता है इसको लेकर भी ठोस रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद 19 मार्च को कोटद्वार में भी बैठक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें