फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में एलजी ने रखी विकास की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। प्रभावी और कल्याणकारी शासन के लिए लोक शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है। प्रदेश सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। जम्मू-कश्मीर सरकार की मुख्य चिंता जमीनी स्तर पर विकास है। जिसमें सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यह बात उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को यहां 12.014 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 14.60 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कही।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने अपनी यात्रा के दौरान 19 जन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर विकास कार्यो में सहयोग की भी अपेक्षा जताई। एलजी ने ई-उद्घाटन के जरिए प्रोजेक्ट में जिला पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक बारामुला, बारामुला में 150 बिस्तर वाले गुज्जर और बकरवाल हॉस्टल, रावोचा में 0.54 एमजीडी आरएसएफसी आदि शामिल हैं। इसके अलावा जिन परियोजनाओं की ई.नींव रखी गई उनमें उप-जिला अस्पताल सोपोर, वूमेंस डिग्री कॉलेज बारामूला में विज्ञान ब्लॉक और उरी में सामुदायिक बंकरों का निर्माण शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें