फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवभूमि, धद्दीघंडियाल, सेंट थेरेसा और जीजीआईसी मलेथा जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी खेल मैदान में रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की ओर से विमला जुगराण स्मृति स्कूली बालक एवं बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच देवभूमि पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के बीच खेला गया। देवभूमि पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में एक विकेट पर 163 रन बनाए। टीम के मंथन ने सर्वाधिक 92 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या मंदिर श्रीनगर की टीम 135 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

बालक वर्ग का दूसरा मैच धद्दीघंडियाल इंटर कॉलेज और आरिश पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। धद्दीघंडियाल इंटर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर मैं 120 रन बनाए। आरिश पब्लिक स्कूल 13 ओवर में केवल 85 रन ही बना सका।
बालिका वर्ग में होली एंजल पब्लिक स्कूल और सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में होली एंजल पब्लिक स्कूल की टीम 8 ओवर में 28 रन ही बना पाई। सेंट थेरेसास स्कूल की टीम ने मात्र चार ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। बालिका वर्ग का चौथा मैच जीजीआईसी मलेथा और श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें मलेथा के द्वारा पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर और एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए गए। स्वाति ने अपनी टीम के लिए 40 रन का योगदान किया। लेकिन श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल की टीम निर्धारित 8 ओवर में 42 रन ही बना पाई। जिस कारण जीजीआईसी मलेथा ने 33 रन से मैच पर विजय हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें