एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग में कोविड-19 (कोरोना) महामारी में स्वास्थ्य समाजकार्य की भूमिका पर ऑनलाइन पैनल चर्चा की गई।
समाज शास्त्र विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य समाजकार्य पर शिक्षक डा. नवीन प्रकाश नौटियाल ने ऑन लाइन चर्चा की। कहा गया कि समाज कार्यकर्ता किसी भी व्यक्ति के मनो सामाजिक स्थितियों पर ध्यान देता है। वह मरीज के रोगग्रस्त होने के कारण व इससे उत्पन्न सामाजिक स्थितियों का अध्ययन करता है। इसलिए कोविड-19 जैसी महामारी में जब लोग लॉकडाउन की वजह से घर बैठे हैं, समाज कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। चर्चा में साक्षी वैष्णव, आकांक्षा चौधरी, सुमन पटवाल, रीना व सुष्मिता आदि ने भाग लिया।