फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों को तीन दिन में निस्तारित करें विभाग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। सीएम घोषणाओं की प्रगति व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम ने विभागों को गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने सीएल हेल्पलाइन पर शिकायतों का तीन दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम समय में पूरी की जाने वाली योजनाओं के प्रस्ताव 15 जनवरी जबकि दीर्घकालिक योजनाओं की डीपीआर 31 जनवरी तक प्रस्तुत करने को कहा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए डीएम ने अफसरों को आम लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने व शिकायतकर्ता को भी सूचित करने को कहा। उन्होंने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने, सभी अफसरों को इसकी नियमित समीक्षा और शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी/डीडीओ मनविंदर कौर को तीन दिन में निस्तारित शिकायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इस मौके पर सीटीओ नमिता सिंह, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला, एसई जल संस्थान प्रवीण सैनी, ईई ऊर्जा निगम अभिनव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें