फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में भी डेंगू ने दी दस्तक

Thu, 05 Nov 2015 08:09 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। पुलिस लाइन बुखार से पीड़ित एक कांस्टेबल के खून के नमूने की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को घर जाकर उसके स्वास्थ्य की जांच की। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. दयाल शरण ने बताया कि पुलिस लाइन निवासी कांस्टेबल बलबीर सिंह कुछ दिन पहले कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान वह बीमार पड़ गया। कोटद्वार में परीक्षण कराने के बाद पता चला कि वह डेंगू की चपेट में आया हुुुआ है। कोटद्वार में प्राथमिक उपचार कराने के बाद वह पौड़ी पुलिस लाइन में अपने घर आ गया है। इसके बावजूद पूरी तरह से ठीक नहीं होने पर जिला अस्पताल में दोबारा उसके स्वास्थ्य की जांच में भी डेंगू होने की पुष्टि हुई। हालांकि अब उसकी स्थिति में काफी सुधार है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में डेंगू का यह पहला मामला प्रकाश में आया है। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी, एसपी डेमियोलोजिस्ट डा हिमांशू मिश्रा और प्रकाश थपलियाल ने बलबीर सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ ही पुलिस लाइन में लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारियां दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें