श्रीनगर स्वीत गांव मे बेरोजगारी दिवस मनाते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता
- फोटो : SHRINAGAR
युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केेंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। युकां श्रीनगर विधान सभा अध्यक्ष विपिन रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वीत में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने हाथ में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस का पोस्टर लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में लगातार बेरोजगार बढ़ती जा रही है। मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार कई प्रपंच रच रही है। कहा कि कोरोना काल में हजारों लोग बेरोजगार हो गए। नई नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे मेें युवा वर्ग हताश है। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय रावल, बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, शिवकांत कंडारी, निशांत कंडारी, अनुज तनेजा व दीपक सजवाण आदि शामिल थे। ब्यूरो