फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने की मांग

Sat, 20 Jun 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल क्षेत्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सीजीएचएस (केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना) के वेलनेस सेंटर स्थापित करने की मांग उठी है। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजा गया है। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के सचिव दीनबंधु सिंह चौहान ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी गढ़वाल मंडल में सीजीएचएस का कोई वेलनेस सेंटर नहीं है। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उपचार के लिए देहरादून जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों खर्च होते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जून 2026 को सांसद अनिल बलूनी के समक्ष भी यह मांग रखी गई थी। कुमाऊं क्षेत्र में दो सीजीएचएस वेलनेस सेंटर संचालित हैं जबकि गढ़वाल क्षेत्र इस सुविधा से वंचित है। उन्होंने श्रीनगर और कोटद्वार में शीघ्र दो वेलनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें