फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र को गुलदार मुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से परेशान ग्रामीणों ने सरकार से क्षेत्र को गुलदार मुक्त बनाए जाने की मांग की है। कहा कि सरकार क्षेत्र को गुलदार मुक्त नहीं बना सकती है, तो ग्रामीण विस्थापन को तैयार हैं।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। इस मौके पर फीलगुड संस्था के संस्थापक सुधीर सुंदरियाल, ग्राम पांथर के प्रधान विकास पांथरी ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से गुलदार से परेशान हैं। सरकार क्षेत्र में गुलदार के हमलों से ग्रामीणों को निजात दिलाने में पूरी तरह विफल रही है। ग्रामीणों ने गांवों के पास स्थित खेतों को 100 मीटर तक आबाद किए जाने, झाड़ियों की नियमित सफाई किए जाने, संवेदनशील गांवों में जालीनुमा तार से घेरबाड़ किए जाने, आवेदन करने वाले ग्रामीणों को बंदूक का लाइसेंस जारी करने, जंगलों में फलदार पौधे, चाल-खाल बनवाए जाने, गुलदार की गणना करवाते हुए उन पर कॉलर आईडी लगवाने, जंगली जानवरों से किसी व्यक्ति की मौत पर उसे उचित मुआवजा देने व परिवार के एक बेरोजगार सदस्य को रोजगार देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य गडरी कुसुम रावत, प्रवेश सुंद्रियाल, अनूप पंत, प्रीति देवी, नरेश सुंदरियाल, मंगल सिंह, रेखा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें