जिला चिकित्सालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने जच्चा-बच्चा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किए जाने की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। जबकि स्वास्थ्य महकमा मुख्यमंत्री ही देखते हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट व जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने कहा कि पौड़ी ही नहीं, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी हर जगह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग सीएम के पास होने के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही है। कांग्रेसियों ने इस मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर कार्यकारी नगराध्यक्ष अनूप कंडारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहत हुसैन, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, आस्कर रावत, युद्धवीर सिंह रावत, नितिन बिष्ट, रोहित, सचिन नेगी आदि थे।