फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रधानाचार्य की डिग्रियों की एसआईटी जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड एकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज इंदिरापुरी के प्रधानाचार्य की शैक्षणिक डिग्रियों को लेकर विवाद गहरा गया है। युवा बेरोजगार संघ ने मंगलवार को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट से मुलाकात की और पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई। संघ ने प्रधानाचार्य की डिग्रियों को फर्जी बताते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी मामले में मिलीभगत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि करीब दो माह पहले मामले की शिकायत शिक्षा विभाग से की गई थी। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत प्रधानाचार्य की डिग्रियों की प्रतियां मांगी गईं, लेकिन विभाग ने बिना प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराईं। उनका आरोप है कि इससे विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है।
उन्होंने कहा कि दो महीने बीतने के बावजूद विभाग ने मामले में कोई ठोस जांच शुरू नहीं की। संबंधित विश्वविद्यालयों से डिग्रियों के सत्यापन के लिए भी पत्राचार नहीं किया गया। आशंका जताई कि कार्रवाई में देरी से प्रधानाचार्य फर्जी दस्तावेज तैयार कर सकता है।
विज्ञापन

कंडवाल ने आरोप लगाया कि विभाग पहले भी प्रधानाचार्य को दो बार जांच के लिए तलब कर चुका है, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। चेतावनी दी कि यदि प्रधानाचार्य को तत्काल पद से हटाकर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो विभाग की मिलीभगत की आशंका और मजबूत होगी। इस मौके संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राकेश गौरशाली, नमन चंदोला, मातंग मलासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें