कीर्तिनगर/श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी पर बने मोटर पुल पर आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
बीते चार मई को बिल्केदार निवासी एक महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मलेथा गांव निवासी अचल नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह कठैत समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को प्रार्थनापत्र भेजकर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। वहीं नगर निगम वार्ड 40 के पार्षद संदीप रावत ने एनएच के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पुल के दोनों ओर ऊंची सुरक्षा बाड़ लगाने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता सौरभ पांडे भी मौजूद रहे। संवाद