राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा आगामी 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेगा। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष व जन जागरूकता लगातार जारी रहेगी।
तिवारी ने कहा कि वर्ष 2005 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया। जिसके बाद एक नई पेंशन योजना लागू की गई, जिसमे सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को 1000 रुपये प्रतिमाह से भी कम पेंशन मिल रही है। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने दिवाली पर पुरानी पेंशन रंगोली कार्यक्रम के लिए प्रदेश के समस्त कार्मिकों को धन्यवाद दिया।