फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मंगसू पुल से विवि गेट तक स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर से सटे मंगसू पुल से विवि गेट तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सभा गढ़ी चौरास के प्रधान धमेंद्र भंडारी ने विवि के कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगसू पुल से विवि गेट तक लगी स्ट्रीट लाइट मरम्मत के अभाव में उपयोग में नहीं लाई जा रही हैं, साथ ही पुराने झूला पुल पर पौराणिक ज्वाल्पा मंदिर तक विवि बिजली की व्यवस्था कराए। कहा इसके लिए मंदिर के पास से ही कनेक्शन दिया जा सकता है, इसलिए जनहित में विवि इस मांग पर तत्काल कार्रवाई करे। इसके अलावा उन्होंने विवि परिसर के बाहर कूड़ा दान लगवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि विवि परिसर के पास गंदगी बनी रहती है, यहां पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होने से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। विवि के कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी ने उक्त मांगों के संदर्भ में सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें