फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन का आदेश निरस्त करने की मांग, धरना

विज्ञापन
श्रीनगर गढवाल विवि मे कुलपति कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे छात्रसंघ के पदाधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि, बिड़ला परिसर के छात्र संघ पदाधिकारियों ने सोमवार को सेमेस्टर परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने का आदेश रद्द किए जाने की मांग उठाई। वह इस संबंध में कुलपति से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन उनके न मिलने पर गेट के आगे सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

विवि ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 20 मई तक तय की है। गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों सहित संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र इसके विरोध में हैं। सोमवार को विवि खुलने पर बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी और विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली कुलपति से वार्ता करने वीसी सचिवालय पहुंचे थे।
उनका कहना था कि ज्यादातर छात्र ऐसे स्थानों पर हैं, जहां नेटवर्क और बैकिंग की दिक्कत है। ऐसे में वह ऑन लाइन कैसे आवेदन पत्र भरेंगे। 17 मई तक केंद्र सरकार ने लॉक डाउन बढ़ाया है। सवाल उठाया कि ऐसे में छात्र 20 मई तक हार्डकॉपी कैसे जमा कराएंगे।
विज्ञापन

उधर, वीसी प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कहना है कि रेड जोन से आने की वजह से अभी वह सेल्फ क्वारंटीन हैं। लिहाजा, वह किसी से नहीं मिल रहीं। कहा कि परीक्षाओं के संबंध में एमएचआरडी और यूजीसी जो भी निर्देश और सुझाव दे रहे हैं, उनका अनुपालन किया जा रहा है। परीक्षा शुरू कराने से पूर्व परीक्षार्थियों का डाटा होना जरुरी है। इसलिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें