फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग, भेजा ज्ञापन

Mon, 18 May 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन श्रीनगर और उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ ने ऑनलाइन दवा बिक्री और औषधि नियमों में दी गई ढील पर राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अजय काला और उपाध्यक्ष अनिल ढौंडियाल ने कहा कि एंटीबायोटिक्स और आदत बनाने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना सही प्रिस्क्रिप्शन, कमजोर निगरानी और फार्मासिस्ट से सीधे संपर्क न होने के कारण नकली दवाओं और गलत भंडारण का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि बड़े कॉरपोरेट घराने भारी छूट और प्रिडेटरी प्राइसिंग से छोटे केमिस्टों के कारोबार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जारी अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) का अब गलत इस्तेमाल हो रहा है। व्यापारियों ने राज्य सरकार से जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने और केंद्र सरकार को सिफारिश भेजने की मांग की है। साथ ही लोगों से 20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें