पौड़ी जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देते नगर पालिका के सभासद।- जागरूक पाठक।
सभासदों ने ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में इन दिनों घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग दूर-दराज क्षेत्रों से सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
मंगलवार को नगर पालिका के सभासदों ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान की मांग की है। सभासद रेखा देवी व अरविंद रावत ने कहा कि गैस वितरण से एक दिन पूर्व संबंधित वार्ड के सभासद को समय और स्थान की सूचना दी जाए ताकि व्यवस्था सुचारु बनाई जा सके। इसके अलावा घरेलू और कॉमर्शियल गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाने के लिए सख्त निरीक्षण करने व आपातकालीन गैस स्टॉक की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। सभासदों ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम जनता और व्यापारियों की परेशानी और बढ़ सकती है। इस दौरान सभासद, अनीता रावत, गौरव सागर, शुभम रावत, बृजमोहन नेगी मौजूद रहे।